प्रियंका ने 100 झूठ में से एक सच बोला, कांग्रेस का विकास में विश्वास ही नहीं : शिवराज
29-Oct-2023 04:04 PM 6796
भोपाल, 29 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए आज कहा कि श्रीमती वाड्रा ने 100 झूठ में एक सच ये बोला कि उनके स्वर्गीय पिता राजीव गांधी ने अमेठी का कोई विकास नहीं किया। श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा, श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश में आकर लगातार झूठ बोल रही है, लेकिन 100 झूठों में कल उन्होंने एक सच ये बोला कि उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी अमेठी का विकास नहीं किया। कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब 'श्रीमान बंटाढार' (दिग्विजय सिंह) प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश को उन्होंने तबाह और बर्बाद करके रख दिया था। ना सड़क थी, ना बिजली थी, ना पानी था, चारों तरफ केवल हाहाकार था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये सच स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस विकास नहीं करती। विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करती है। प्रियंका गांधी वाड्रा कल प्रदेश के दमोह में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^