27-Jul-2022 09:43 PM
7220
पुड्डुचेरी 27 जुलाई (AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 141 नये मामले सामने आये, जो एक दिन पहले दर्ज मामलों से 45 अधिक हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोविड के नये मामले बुधवार सुबह 10 बजे तक दर्ज किये गये। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,70,419 हो गयी है।
राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,965 पर स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी कोविड-19 स्थिति के अनुसार इस अवधि में 1,757 लोगों के स्वाब नमूनों का परीक्षण किया गया। पुड्डुचेरी क्षेत्र में 111, कराईकल में 27 और यानम क्षेत्र में तीन नए मामले सामने आए।
पिछले 24 घंटों में इस महामारी से संक्रमित 223 लोगों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अब तक 1,67,460 लोग कोरोना से मुक्त हो गए है। जबकि इस महामारी से 1,965 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल केंद्र शासित प्रदेश में अभी 994 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामलों में से 970 व्यक्ति होम आइसोलेशन में और 24 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 8.03 फीसदी है। जबकि मृत्यु दर 1.15 फीसदी और रिकवरी दर 98.26 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और आम जनता को कोविड वैक्सीन की लगभग 18,03,369 डोज दी जा चुकी है।...////...