पुलकित सम्राट ने ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली फिल्म की शुरुआत की
01-Apr-2025 02:51 PM 5923
मुंबई, 01 अप्रैल (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली फिल्म की शुरुआत की है।पुलकित सम्राट लगातार सुर्खियों में हैं। काफ़ी अटकलों के बाद, अब खबर है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली थियेट्रिकल फिल्म साइन कर ली है।कहा जा रहा है कि पुलकित इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं, जिसकी शूटिंग आज एक भव्य मुहूर्त समारोह के साथ शुरू हुई। फिल्म की शुरुआत के इस खास मौके पर अभिनेता भी मौजूद रहे, जिससे उनके नए सफर की शुरुआत हो गई।यह फिल्म एक फैंटेसी कॉमिक के उपर बताई जा रही है, जो 2025 के अंत तक रिलीज़ होने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^