पुलिस की मेहनत ने बदली यूपी के प्रति दुनिया की अवधारणा : योगी
16-Mar-2024 11:41 PM 7662
मुरादाबाद, 16 मार्च (संवाददाता) पुलिस की कार्यशैली का तारीफ करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पुलिस द्वारा किये गये बेहतरीन कार्यों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में अपने आप को बेहतर साबित करने में सफल हुआ है। प्रदेश को लेकर दुनिया का परसेप्शन भी बेहतरीन हुआ है। भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होने कहा कि बीते सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, संगठित अपराध समाप्ति की ओर हैं, सभी बड़े पर्व, त्यौहार और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं। इसके अलावा अतिविशिष्ट महानुभावों का आगमन और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी पूरी भव्यता और उल्लास से साथ संपन्न हुआ है। ये यूपी पुलिस के जवानों की मेहनत और कार्यों का परिणाम है। प्रदेश की पुलिसिंग दुनिया में एक नजीर बन रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^