पुलिस ने अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
20-Jan-2024 08:11 PM 2881
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो बनाने से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ईमानी नवीन (23) के रूप में हुई है। उसे एक शिकायत के आधार पर गहन जांच के बाद आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन जब्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^