पुणे में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे गडकरी
10-May-2024 02:18 PM 7313
पुणे 10 मई (संवाददाता) केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पुणे संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के समर्थन में शनिवार को यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता संदीप खारदेकर ने कहा कि श्री गडकरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के माध्यम से पुणे शहर और जिले के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की धनराशि दी है। शहर के विकास पर उनके लगातार ध्यान देने के कारण आज कई परियोजनाएं बनाई गयी हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आयेगी । पुणे के नागरिकों का भी भाजपा पर ही विश्वास है और वे उसके समर्थन में खड़े हैं। पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार अभियान 11 मई को ठंडा हो जायेगा तथा 13 मई को मतदान होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रैली को संबोधित कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^