पुष्पा भारती को केके बिरला फाउंडेशन का 'व्यास सम्मान'
11-Dec-2023 07:29 PM 2701
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (संवाददाता) सुप्रसिद्ध हिंदी लेखिका पुष्पा भारती को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए केके बिरला फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2023 का 'व्यास सम्मान' देने की सोमवार को घोषणा की गयी। केके बिरला फाउंडेशन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, व्यास सम्मान के रूप में लेखिका पुष्पा भारती को चार लाख रुपये की राशि प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। उनकी पुस्तक ‘यादें, यादें और यादें’ 2016 में प्रकाशित की गयी थी। उन्हें पुरस्कार देने का निर्णय साहित्य के जाने-माने विद्वान प्रो. रामजी तिवारी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने किया। निर्णायक मंडल के संयोजक हिंदी भाषा समिति (थाणे) के डॉ श्याम सुन्दर पाण्डेय थे और इसके अन्य सदस्यों में अरूणा गुप्ता और प्रो अनिल राय (दोनों दिल्ली), डॉ विजया सती (नैनीताल) और फाउंडेशन के निदेशक डॉ सुरेश ऋतुपर्ण (सदस्य सचिव) शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^