'पुष्पा: द रूल' में काम करेंगे अर्जुन कपूर
08-Oct-2022 06:14 PM 8814
मुंबई, 08 अक्टूबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म 'पुष्पा: द रूल' में काम करते नजर आ सकते हैं।'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुयी थी। अब 'पुष्पा: द राइज' का दूसरा पार्ट 'पुष्पा: द रूल' बनाया जा रहा है।कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर काम करते नजर आ सकते हैं।इस फिल्म में अर्जुन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ सकते हैं। मेकर्स इस फिल्म को 'पुष्पा: द राइज' से कई ज्यादा बढ़ा बनाना चाहते हैं। यदि इस फिल्म में अर्जुन कपूर नजर आए, तो ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^