पुतिन ने चीनी रक्षा मंत्री से की मुलाकात
17-Apr-2023 03:19 PM 8779
मॉस्को 17 अप्रैल (संवाददाता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को यहां चीनी स्टेट काउंसिलर एवं रक्षा मंत्री ली शांगफू से मुलाकात की। श्री शांगफू को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए कहते हुए श्री पुतिन ने श्री जिनपिंग की हालिया उपयोगी रूस यात्रा को याद किया। श्री जिनपिंग के दाैरे के दौरान दोनों नेताओं ने नए युग में रूस-चीन संबंधों के विकास के लिए ढांचा तैयार किया, तथा रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। इसमें दोनों देशों के बीच समन्वय एवं अर्थव्यवस्था, संस्कृति और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना भी शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^