राहुल गांधी बतायें, सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय सर्वे क्यों नहीं हुए : सुशील
23-Sep-2023 11:30 PM 3764
पटना 23 सितंबर (संवाददाता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि पूरे देश में जातीय जनगणना की बात करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बतायें कि आज जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पिछले चार में जातीय सर्वे क्यों नहीं कराया गया। श्री मोदी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि वर्ष 2015 में कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार ने कर्नाटक में जो सर्वे कराया था, उसकी रिपोर्ट अब तक जारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने संसद में कहा था कि देश भर में जातीय जनगणना कराना व्यावहारिक कारणों से संभव नहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^