राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां पर कांग्रेस का सफाया होता है - शिवराज
24-Jan-2024 11:12 PM 8737
मदुरै/भोपाल, 24 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पैर जहां भी पड़ते हैं, वहां पर जनता कांग्रेस को साफ कर देती है। श्री चौहान ने तमिलनाडु के मदुरै में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गांधी ने मध्यप्रदेश की यात्रा की और वहां की जनता ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। इसी तरह के हाल अन्य राज्यों के भी रहे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस भी स्थान पर कांग्रेस को हराना है, वहां पर श्री राहुल गांधी को भेज दीजिए, किसी अन्य की जरूरत ही नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^