राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित
06-Jul-2023 04:23 PM 5664
नयी दिल्ली 06 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस आलाकमान की राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी सियासी घमासान के मद्देनजर पार्टी नेता राहुल गांधी की यहां होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि श्री गांधी की आज साढ़े तीन बजे यहां पार्टी मुख्यालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है। श्री गांधी अब शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पार्टी की राजस्थान इकाई में जारी विवाद सुलझाने को हाईकमान की यहां बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष गांधी, पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी महासचिव सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी और सचिन पायलट सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में श्री गहलोत ने जयपुर से वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^