राहुल का एक ही मंत्र याद रखना है, डरो मत : कमलनाथ
07-Aug-2023 11:36 AM 3586
भोपाल, 07 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि श्री गांधी का 'डरो मत' का मंत्र ही सभी कांग्रेसजनों को याद रखना है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली का फ़ैसला स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। श्री गांधी का एक ही मंत्र सबको याद रखना है, 'डरो मत'।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^