राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने रविवार को राजस्थान में किया प्रवेश
25-Feb-2024 10:19 PM 4335
धौलपुर 25 फरवरी (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा ने रविवार को राजस्थान में प्रवेश किया। यात्रा के राजस्थान पहुंचने पर धौलपुर के बोथरा मनियां गांव में उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने राजस्थान कांग्रेस को यात्रा का झंडा सौंपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यात्रा का झंडा ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं जयराम रमेश,, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पार्टी के विधायक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^