राहुल की कर्नाटक सरकार से घायल हाथी के बच्चे का इलाज कराने का आग्रह
05-Oct-2022 09:03 PM 6686
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह नगरहोल बाघ संरक्षित क्षेत्र में घायल हाथी के बच्चे को तत्काल संरक्षण देकर उसके इलाज की व्यवस्था करें। श्री गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कुछ समय के लिए वह नगरहोल बाघ संरक्षण क्षेत्र में गये जहां उन्होंने पीड़ा से छटपटाता हाथी का एक घायल बच्चा दिखा जिसे देखकर उन्हें बहुत कष्ट हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीति से हटकर वह श्री बोमई से आग्रह करते हैं कि तत्काल इस बच्चे के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाएं। श्री गांधी ने इससे पहले भी ट्वीट कर इस बच्चे और उसकी मां का चित्र पोस्ट करते हुए कहा,“एक माँ का प्यार। इस खूबसूरत हाथी को अपने घायल छोटे बच्चे के साथ जीवन के लिए लड़ते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^