राहुल की यात्रा भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने में साबित हो रही है मददगार-शर्मा
24-Feb-2024 11:03 PM 4127
जयपुर 24 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजस्थान में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले उन पर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका नहीं निभाने बल्कि प्रतिकूल माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह यात्रा में जिस तरह बयान दे रहे हैं उससे लगता है कि वह भारत जोड़ो यात्रा पर नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा पर निकले हैं। श्री शर्मा ने कहा कि श्री राहुल गांधी की यह यात्रा भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मददगार साबित हो रही है। वह विधानसभा चुनावों में भी एक यात्रा राजस्थान से निकाल चुके हैं जिसका नतीजा यह हुआ कि राजस्थान से कांग्रेस सरकार की विदाई हो गई और अब राहुल गांधी के बचपने और बचकानी हरकतों एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा की राजस्थान में 25 सीटों लोकसभा सीटों पर जीत पुख्ता हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^