राहुल की यात्रा के उद्देश्य के तहत राजस्थान गिग कर्मकार विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य: गहलोत
26-Jul-2023 06:49 PM 7673
जयपुर 26 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के उद्देश्यों में से एक सुरक्षित रोजगार को पूर्ण करने के उद्देश्य के तहत गिग वर्कर्स के श्रम के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए राजस्थान प्लेटफॉर्म आधारित गिग कर्मकार विधेयक-2023 पारित करने वाला प्रथम राज्य बना है। श्री गहलोत ने श्री राहुल गांधी के ट्वीट "राजस्थान के तीन लाख से ज़्यादा गिग वर्कर्स को उनका अधिकार और आत्मसम्मान दिलाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने नया कानून लागू किया है जो भारत का पहला ऐसा कानून है" पर बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र को मजबूती देने के साथ आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिग वर्कर्स की आर्थिक सुरक्षा प्रदेश कांग्रेस सरकारों की प्राथमिकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^