राहुल केवल देश को तोड़ने की करते हैं बात-भजनलाल
23-Sep-2024 11:41 PM 9292
कठुआ 23 सितंबर (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर देश में आपातकाल, घोटाले तथा लूट की राजनीति एवं जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके नेता राहुल गांधी केवल देश को तोड़ने की बात करते हैं। श्री शर्मा ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को ‘बनी‘ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जीवन लाल के समर्थन में कठुआ के दुग्गैन तथा दुग्गन सहित विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि देश को तोड़ने का काम तो उनके पूर्वजों ने ही किया है। जम्मू-कश्मीर में अब जनता इनके इरादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हिन्दुस्तान का मुकुट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में अद्वितीय सुधार हुआ है। जम्मू कश्मीर में न केवल आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है बल्कि यहां के लोगों का जीवन स्तर भी बढ़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^