राहुल को कराची और इस्लामाबाद से शुरु करनी चाहिये थी भारत जोड़ो यात्रा : भूपेन्द्र
07-Oct-2022 10:35 PM 8977
बलिया, 07 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि भारत विभाजन, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था, इसलिये राहुल को यह यात्रा पाकिस्तान के शहर कराची और इस्लामाबाद से शुरु करनी चाहिये थी। सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विभाजन के बाद भारत हमेशा एकजुट रहा, इसलिये देश को जोड़ने के लिये आयोजित की गयी यात्रा निरर्थक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^