राहुल नौ अगस्त को मानगढ़ धाम में सभा में लेंगे भाग
28-Jul-2023 04:17 PM 6073
जयपुर 28 जुलाई (वार्ता ) राजस्थान में कांग्रेस बांसवाड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध मानगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस पर आगामी नौ अगस्त को एक बड़ी सभा करेगी जिसमें उसके नेता राहुल गांधी शिरकत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस आदिवासी दिवस मना रही है और नौ अगस्त को आदिवासियों के बीच एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें श्री राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने इसके लिए स्वीकृति दे दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^