राहुल पर केटीआर की अनुचित टिप्पणी: हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
18-Jul-2023 07:29 PM 7839
हैदराबाद, 18 जुलाई (संवाददाता)तेलंगाना में हैदराबाद जिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामा राव की पार्टी नेता राहुल गांधी पर अनुचित टिप्पणियों के विरोध में यहां नामपल्ली में मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव और केटीआर के पुतले जलाये। हैदराबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष समीर वलीउल्लाह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर केसीआर और श्री राव के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^