राहुल प्रियंका ने जवानों की शहादत पर जताया शोक
13-Dec-2021 11:57 PM 7063
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (AGENCY) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज आतंकवादी हमले में पुलिस के जवानों के शहीद होने पर शोक जताया और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्री गांधी ने ट्वीट किया, “श्रीनगर में शहीद हुए जवानों के परिवारों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। पूरा देश चाहता है कि इस सुंदर वादी में अमन-शांति हो, आतंक का अंत हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^