राजभवन में गूंजे होली के मधुर गीत,बधाइयों का तांता
14-Mar-2025 12:39 AM 10952
लखनऊ 13 मार्च, (संवाददाता) रंगों के पर्व होली की पूर्व संध्या पर राजभवन में गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हे होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को उत्साह, ऊर्जा और रंगों से भरपूर होली की बधाई देते हुए कहा कि फूलों की होली सबसे अच्छी होती है, सभी को फूलों एवं प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह उल्लासपूर्ण, ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मकता से ओत-प्रोत रहे। यह ऊर्जा और रंग केवल उत्सव तक सीमित न रहकर हमारे कार्यों में भी दिखाई देने चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^