राजकीय सम्मान से हुआ डा जगदीश गाँधी का अन्तिम संस्कार
24-Jan-2024 07:23 PM 3765
लखनऊ, 24 जनवरी (संवाददाता) सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। बहाई समाधि स्थल पर डा. गाँधी का बहाई धार्मिक रीति-नीति के अनुसार अन्तिम संस्कार हुआ। इस अवसर पर डा. गाँधी की पवित्र आत्मा की शान्ति के लिये सर्वधर्म प्रार्थना का पाठ हुआ, जिसमें हिंदू धर्म से पंडित हरि प्रसाद मिश्रा, इस्लाम धर्म से श्री एसके आब्दी, सिख धर्म से श्री राजेन्द्र सिंह बग्गा, ईसाई धर्म से फादर राजेश डिसूजा, बौद्ध धर्म से भंते शील रतन, जैन धर्म से श्री शैलेन्द्र जैन एवं बहाई धर्म से श्री अमन मोहाजिर ने प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^