राजनाथ ने कुआलालंपुर में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया
10-Jul-2023 06:22 PM 3537
नयी दिल्ली 10 जुलाई (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री सिंह मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रविवार रात कुआलालंपुर पहुंचे थे। रक्षा मंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। मलेशिया में नेताजी और आजाद हिन्द फौज की महत्वपूर्ण विरासत है। बहादुरी, नेतृत्व और देशभक्ति की मिसाल रहे नेताजी भारत और मलेशिया दोनों में नयी पीढियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर आजाद हिन्द फौज के कुछ भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद थे। श्री सिंह ने इस कार्यक्रम में मौजूद आजाद हिन्द फौज के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^