राजनाथ ने तंजानिया व ज़ाम्बिया के रक्षा मंत्रियों के साथ की बैठक
10-Feb-2025 08:54 PM 8515
बेंगलुरु 10 फरवरी (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां एयरो इंडिया शो से इतर तंजानिया के रक्षा मंत्री डॉ. स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स, अल्जीरिया की पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सईद चानेग्रिहा और जाम्बिया के रक्षा मंत्री एम्ब्रोस ल्विजी लुफुमा के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। तंजानिया के रक्षा मंत्री के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद और डॉकयार्ड विकास एवं जहाज निर्माण सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आगामी अप्रैल में पहली अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री अभ्यास की सह-मेजबानी का स्वागत किया। श्री सिंह की राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि मंत्री, अल्जीरिया की पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ बैठक में विविध क्षेत्रों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के साथ रक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। सैन्य क्षेत्र में संयुक्त आयोग के लिए संदर्भ की शर्तों पर हस्ताक्षर करने की संभावना पर भी चर्चा की गई। जाम्बिया के रक्षा मंत्री के साथ बैठक में, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने, विशेष रूप से क्षमता निर्माण और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के क्षेत्रों में समीक्षा की और सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष संयुक्त रक्षा सहयोग समिति को संस्थागत बनाने के लिए संदर्भ की शर्तों को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमत हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^