राजनैतिक उद्देश्यों के लिए आयकर विभाग केंद्र के इशारे पर कर रहा है कार्य - पटवारी
12-Feb-2024 10:29 PM 3047
भोपाल, 12 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र में सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है और इसी क्रम में अनेक कांग्रेस नेताओं को आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिले हैं। श्री पटवारी ने यहां मीडिया से कहा कि आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस मिलने की खबरें आयी हैं, जिसमें संबंधितों से दिल्ली कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह सब किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^