राजनीति में परिवार को बढ़ावा देना जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों के खिलाफ : नीतीश
24-Jan-2024 11:29 PM 8617
पटना 24 जनवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच राजनीति में अपने परिवार के सदस्यों को बढ़ावा देने वालों की आलोचना करते हुए आज कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों और विचारधारा के खिलाफ है। श्री कुमार ने बुधवार को समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी के अवसर पर अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह राजनीति में किसी भी तरह से अपने परिवार के सदस्यों को बढ़ावा देने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भारी प्रभाव होने के बावजूद श्री ठाकुर ने कभी भी अपने बेटे को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा, “श्री कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद मैं उनके बड़े बेटे रामनाथ ठाकुर को राजनीति में लाया और उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^