राजनीतिक आकांक्षा नहीं,‘भारत’ में है दिलचस्पी: सहवाग
06-Sep-2023 09:20 PM 1674
नई दिल्ली, 6 सितंबर (संवाददाता) दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बीसीसीआई से आगामी विश्व कप में खिलाड़ियों की जर्सी पर ‘भारत’ अंकित करने की मांग करने वाली एक्स पर अपनी पिछली पोस्ट पर स्पष्टीकरण देते हुए बुधवार को कहा कि राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है, उनकी एकमात्र रूचि भारत में है जो इस देश का मूल नाम है। सहवाग ने बुधवार को कहा “ अगर मेरी कोई राजनीतिक आकांक्षा होती तो मै पिछले दो लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियों का उम्मीदवार बन चुका होता। हमारे राष्ट्र को भारत के रूप में संबोधित किया जाना चाहिए जबकि इसे एक राजनीतिक चीज़ के रूप में देखा जाता है। मैं किसी विशेष राजनीतिक दल का प्रशंसक नहीं हूं। दोनों राष्ट्रीय दलों में अच्छे लोग हैं और बहुत सारे अयोग्य भी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^