राजस्थान के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन सरकार के प्रयास का नतीजा-गहलोत
26-May-2022 07:15 PM 1482
जयपुर 26 मई (AGENCY) राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 में लर्निंग लेवल रिपोर्ट में राजस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है जो हमारी सरकार द्वारा शिक्षा की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों का नतीजा है। श्री गहलोत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के जारी इस सर्वे के बाद आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड की मुश्किलों के बावजूद हमारे बच्चों का लर्निंग लेवल अच्छा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य में एक मॉडल स्टेट बन रहा है। यह हम सब राजस्थानियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में हमारे बच्चों के साथ-साथ शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा विभाग के प्रत्येक व्यक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और ये सब बधाई के पात्र है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^