06-Jan-2023 10:44 PM
4709
जयपुर 06 जनवरी, (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिगड़ती कानून व्यवस्था, शिक्षा और रोजगार के बुरे हाल, परीक्षाओं के पेपर लीक होना एवं अपराधों के बढ़ने से जनता में गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है और अब वह उससे छुटकारा पाना चाहती है।
श्री चुघ आज यहां सांगानेर एवं विद्याधरनगर विधानसभा में जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता गहलोत सरकार छुटकारा चाहती है , बदलाव चाहती है , कांग्रेस झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई, प्रदेश में शिक्षा और रोजगार का बुरा हाल, परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, परिणाम रदद् हो जाता है, यह प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि वीरों की धरती राजस्थान ब्लात्कार की घटनाओ में राजस्थान देश मे सबसे आगे है, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। राज्य सरकार ने सात करोड़ जनता द्वारा दिये गए जनाधार का अपमान किया। राजस्थान में भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है , पीएफआई , टुकड़े टुकड़े गेंग को सरंक्षण मिलता है।...////...