04-Nov-2023 07:34 PM
6592
जयपुर, 04 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके शासन में भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की भरमार हैं वहीं देशद्रोह कानून को हटा देने का वादा करने के बाद सबसे पहला प्रयोग भी इसी सरकार ने अपने विधायकों के खिलाफ किया जो इनकी कथनी और करनी में फर्क को दर्शाता है।
श्री त्रिवेदी शनिवार को यहां भाजपा मीडिया सेंटर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के पिछले पांच सालों का जिक्र करते हुए कहा “नौजवान हैरान, किसान परेशान, कानून व्यवस्था लहूलुहान, सरकार के अंदर घमासान और किताबों के अंदर महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान” इस तरह के हालात हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान इसके शासन में भ्रष्टाचार की भरमार है, महिलाओं का सम्मान तार-तार है, तुष्टिकरण की भरमार है और इस दृश्य को देखकर वेदना होती है।...////...