राजस्थान में आम आदमी तो क्या मंत्री भी सुरक्षित नहीं-मेघवाल
22-Jul-2023 09:09 PM 1325
कोटा,22 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में आम आदमी तो क्या,यहां मंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं जिन्हें सच बोलने की सजा दी जा रही है। कोटा के दौरे पर आए श्री मेघवाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया। कांग्रेस पार्टी की विधायक दिव्या मदेरणा ने इस बात की तस्दीक किए है कि श्री गुढ़ा को सच बोलने की सजा मिली है। यहां मंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^