राजस्थान में भाजपा ने दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में किया जन आक्रोश यात्रा का शंखनाद
04-Dec-2022 11:50 PM 7506
जयपुर, 04 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरु की जन आक्रोश यात्रा के तहत आज दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश यात्राओं का शंखनाद किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झारखंड महादेव मंदिर एवं आमेर में शिला माता मंदिर, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ताड़केश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सर्वस्तु विलास से एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जंभेश्वर मंदिर ओसियां से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^