राजस्थान में भाजपा सौ एवं कांग्रेस करीब 80 सीटों पर पहले राउंड में बनाई बढ़त
03-Dec-2023 09:56 AM 2143
जयपुर 03 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में सौ से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और करीब अस्सी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाई है। मतगणना के पहले राउंड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के सरदारपुरा सीट पर पांच हजार से अधिक से मतों, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करीब पांच हजार , मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजेन्द्र सिंह यादव निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआती रुझान में बढ़त नहीं बना सके हैं। विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी छह से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नौ से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह शुरुआत रुझान में भाजपा करीब 105 एवं कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है जबकि करीब 15 निर्दलीय सहित अन्य भी पहले राउंड में बढ़त बना ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^