राजस्थान में भारत जोड़ों यात्रा ने छह जिलों में 485 किलोमीटर का किया सफर
20-Dec-2022 08:45 PM 3004
अलवर 20 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान में सोलह दिनों में छह जिलों में 485 किलोमीटर का सफर तय किया। कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने आज यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। श्री रमेश ने बताया कि आज राजस्थान में यात्रा का आख़िरी दिन है और सोलह दिन यात्रा राजस्थान में रही। इस दौरान छह ज़िलों में 485 किलोमीटर की दूरी तय की गई। यात्रा बुधवार को सुबह हरियाणा में प्रवेश करेगी और 24 दिसंबर की रात को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिन का विश्राम रहेगा। इस दौरान कंटेनर्स को पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पड़ने वाली तेज सर्दी के लिए तैयार किया जाएगा। इस दौरान कुछ भारत यात्री घर भी जाना चाहते हैं, जो करीब चार महीने से यात्रा में हैं। यात्रा का समापन आगामी 30 जनवरी को कश्मीर में होगा। उल्लेखनीय है भारत जोड़ो यात्रा गत चार दिसंबर की शाम को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश किया और इसके अगले दिन प्रदेश में इसकी शुरुआत हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^