राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चौकसी
16-Oct-2023 07:03 PM 5022
लखनऊ 16 अक्टूबर, (संवाददाता) राजस्थान में विधान सभा चुनाव में कानून व्यवस्था के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुयी बैठक मे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि राजस्थान में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उत्तर प्रदेश हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होने सीमावर्ती जिलों में ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं होनी चाहिए जिससे पड़ोसी राज्यों के आम चुनाव प्रभावित हो। सीमाओं पर चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित किए जाएं और सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^