राजस्थान में एएसपी सभी दौ सौ सीटों पर लड़ेगी चुनाव-मीणा
18-Sep-2023 09:35 PM 6773
जयपुर 18 सितंबर (संवाददाता) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राम लखन मीणा ने आज प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में पूरी तरह सक्रिय है और वह एक तीसरा विकल्प देने के लिए प्रदेश की सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनकी पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार को लेकर रहेगा वहीं दलितों, पिछड़ों एवं महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा भी इस चुनाव में उनका प्रमुख मुद्दा होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^