राजस्थान में जनता के पैसों से प्रचार में व्यस्त कांग्रेस सरकार-जोशी
13-Jul-2023 11:44 PM 7952
जयपुर 13 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने टोडाभीम के नादौती क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद एसिड से जलाने और कुएं में फैकने की घटना को राज्य सरकार पर कलंक बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री इन आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज कर जनता के पैसों से गिफ्ट बांटने और सरकार का प्रचार करने में व्यस्त है। श्री जोशी ने अपने बयान में कहा कि राजस्थान में हत्या, बलात्कार और लूट के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, अपराधियों के हौसलें बुलंद है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेटियां कही भी सुरक्षित नहीं है। है, खाजूवाला की दलित बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ और करौली में यह विभत्स घटना हो गई। लेकिन कांग्रेस सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पडेगा क्योकि राजस्थान अपराधियों की शरण स्थली बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। प्रदेश के बिगडते हालातों की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है, यह तो सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^