राजस्थान में कांग्रेस को मिल रहा है स्पष्ट बहुमत- गहलोत
02-Dec-2023 11:59 PM 3029
जयपुर 02 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार देर रात दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत रही है और उसे स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। श्री गहलोत ने मतगणना से पहले जयपुर में कांग्रेस के वार रूम में वीसी के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशियों को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो एक प्रक्रिया का हिस्सा है और कांग्रेस ने पर्यवेक्षक भी भेजे हैं वे कल जयपुर पहुंच जायेंगे और फिर बातचीत होगी। कांग्रेस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ आ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^