राजस्थान में कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी-सिंह
04-Oct-2022 07:02 PM 5326
अलवर 04 अक्टूबर (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी और प्रदेश में अगले पांच साल के लिए भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। श्री सिंह अलवर में अपने निवास पर आयोजित जन सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में आज यह दावा किया। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत ने राजस्थान में विकास के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि हाल में राजस्थान की सरकार को लेकर जो विवाद हुआ है उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है, क्योंकि भाजपा ने राजस्थान में इससे पहले भी दो बार प्रयास किए हैं। कई राज्यों में सरकार तोड़ने के प्रयास किए जिनमें सफल भी हुए लेकिन राजस्थान में यह सफल नहीं हो पा रहे। इस घटना के बैकग्राउंड में पूरी तरह भाजपा का हाथ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^