राजस्थान में महिलाएं खेत-खलिहान में जाने से डरने लगी है: मोदी
09-Nov-2023 11:03 PM 8303
उदयपुर 09 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब तो यह स्थिति हो गई है कि महिलाएं खेत-खलिहान जाने से डरने लगी है। श्री मोदी गुरुवार को यहां बलिचा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की यह स्थिति हो गई है कि बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं। कोई छात्रा घर से निकलने के बाद सुरक्षित महसूस नहीं करती। बहन-बेटियों पर अत्याचार तब ही रुकेगा, जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा शासन में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण और सम्मान मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^