राजस्थान में नहरी तंत्र से संबंधित छह कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपए स्वीकृत
20-Aug-2023 07:12 PM 7062
जयपुर, 20 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के नहरी तंत्र से संबंधित छह परियोजनाओं के कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपए एवं सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज संबंधित कार्य के लिए 42.30 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से खारी फीडर की क्षमता बढ़ाकर राजसमंद बांध में जल उपलब्धता के लिए 79.94 करोड़ रुपए, नर्मदा कैनाल प्रोजेक्ट के बालेरा व सांचोर लिफ्ट डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के लिए 17.60 करोड़ रुपए, भीमगुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के टेल माइनर्स के लिए 8.05 करोड़ रुपए, राटोडा डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के माइनर्स के लिए 14.43 करोड़ रुपए, मानकी डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम 20.47 करोड़ रुपए एवं बारां जिले में पार्वती मुख्य केनाल के सुदृढ़ीकरण के लिए 241.25 करोड़ रुपए के कार्य होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^