राजस्थान में राज्य सरकार सड़कों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध-गहलोत
02-Sep-2022 08:46 PM 2444
जैसलमेर 02 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार को प्रदेश में सड़कों के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि उसने जैसलमेर सहित राज्य के विकास में कोई कमी नहीं रखी है। श्री गहलोत आज जैसलमेर जिले के भणियाणा उपखंड मुख्यालय पर 59 करोड़ रूपये के लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पोकरण से राजमथाई वाया जालोडा पोकरणा सड़क सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 33 करोड़ 15 लाख रूपये, राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ 55 लाख तथा आवासीय विद्यालय भणियाणा भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ छह लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^