28-Jan-2022 09:57 PM
5804
पुणे, 28 जनवरी (AGENCY) पूर्वी राजस्थान के सीकर और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तरी मराठवाड़ा के कई हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीत लहर चली। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। देहरादून में 25 मीटर, पंतनगर और लखनऊ में 50 मीटर, फुर्सतगंज, सुल्तानपुर और गोरखपुर में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान में गुरूवार को कड़ाके की ठंड का असर रहा। रात का तापमान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 नीचे रहा। मराठवाड़ा और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र और ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग अलग स्थानों में बारिश हुयी या गरज के
साथ छींटे पड़े।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा , मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।...////...