विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
राजस्थान विधानसभा का अष्टम सत्र विपक्ष के हंगामें के साथ हुआ पुन:शुरु
Zuber Ansari
India
14-Jul-2023 03:42 PM
5348
जयपुर 14 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा का अष्टम सत्र की विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों के हंगामे के साथ शुक्रवार को पुन: शुरुआत हुई। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा में विशेष संबोधन होने के कारण सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न ग्यारह बजे की बजाय दोपहर एक बजकर पन्द्रह मिनट पर शुरु हुई। विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने सदन की कार्यवाही शुरु करते ही भाजपा के सदस्य मदन दिलावर ने करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के नादौती में दलित बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या कर देने का मामला उठाते हुए अपनी जगह पर खड़े होकर बोलने लगे। इस पर डा सतीश पूनियां सहित भाजपा के अन्य सदस्य भी खड़े होकर बोलने लगे, जिससे सदन में शोरशराबा होने लगा और हाथों में पोस्टर लिए ये सदस्य सदन के वेल में आ गए नारेबाजी करने लगे। इस पर डा जोशी ने उन्हें टोका और कहा कि सदन की कार्यवाहीं शांतिपूर्वक चलने दी जाये लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने शोरशराबा जारी रखा। इस बीच अध्यक्ष ने सदन की मेज पर रखे जाने वाले पत्रादि एवं विधायक कार्य संपन्न कराये। इसके बाद उन्होंने शोकाभिव्यक्ति के लिए आवाज लगाने पर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्य अपनी जगहों पर आ गये। इस दौरान कांग्रेस सदस्य गोविंद सिंह डोटासरा के कुछ बोलने पर विपक्षी सदस्य भी बोलने लगने से एक बार फिर शोरशराबा हुआ। बाद में डा जोशी ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ से कहा कि सदन को नियम से चलाना है और इसमें किसी भी सदस्य को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जायेगा लेकिन नियम का पालन नहीं करने पर फिर अध्यक्ष के सारे अधिकार का उपयोग किया जायेगा। इस पर श्री राठौड़ ने कहा कि सदन के फिर शुरु होने पर आज इसका पहला दिन हैं और वे सदन में अपनी बात तरीके से रखेंगे और उनका इरादा कतई सदन में व्यवधान पैदा करने का नहीं हैं लेकिन करौली के नादौती में बच्ची के दुष्कर्म एवं हत्या का गंभीर मामला है जिस पर वे सरकार का वक्तव्य चाहते हैं। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर धरना भी लगा हुआ है। इसके बाद सदन में शोकाभिव्यक्ति हुई और सदन की कार्यवाही सत्रह जुलाई पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक स्थगित कर दी गई। शुक्रवार को पहले दिन सदन की कार्यवाही केवल पन्द्रह मिनट चली।...////...
«
मुर्मू ने किए प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में दर्शन
राजस्थान
»
जनप्रतिनिधि मेरा देश, मेरी जनता की सोच के साथ करे काम: मुर्मू
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
raajasthaan-vidhaanasabha-ka-ashtam-satr-vipaksh-ke-hamgaamen-ke-saath-hua-punashuru
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/raajasthaan-vidhaanasabha-ka-ashtam-satr-vipaksh-ke-hamgaamen-ke-saath-hua-punashuru
PAGETOP:
ERROR: