राजौरी में ग्रेनेड विस्फोट में सैन्य अधिकारी घायल
06-Oct-2023 09:16 AM 4303
जम्मू, 06 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को एक "आकस्मिक" ग्रेनेड विस्फोट में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। सेना ने कहा कि गुरुवार को राजौरी सेक्टर में एक चौकी पर ग्रेनेड दुर्घटना में एक अधिकारी घायल हो गया। उन्होंने कहा, "अधिकारी को बाहर निकाला गया और शुरुआती इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर है।" सेना के अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^