राजेंद्र आर्लेकर और नीतीश ने बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि
18-Jun-2024 06:18 PM 2650
पटना 18 जून (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जयंती पर बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर मंगलवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल श्री आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^