राजेंद्र आर्लेकर और नीतीश ने हरितालिका तीज की दी बधाई
05-Sep-2024 10:22 PM 2760
पटना 05 सितम्बर (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को आज बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री आर्लेकर ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्त्रियां हरितालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। इस अवसर पर वे अपने सुहाग की रक्षा एवं सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं तथा माता पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने इस पर्व के अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^