राजेंद्र आर्लेकर और नीतीश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
28-Dec-2023 06:10 PM 1482
पटना 28 दिसंबर (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को आज उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री जेटली के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गुरुवार को पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित सेक्टर ए, पार्क संख्या-31 में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल श्री आर्लेकर और मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्व. जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हमलोग इस तरह की बैठक करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^